new watch
What I Wish I Knew Before
Watching
▪▪▪▪▪ Saiyaara▪▪▪▪
काश ....!!! इस फिल्म को मै पहले हि देख पाता
फिल्म रिलीज़ हुए लगभग एक साल हो रहा है फिर भी फिल्म के गाने,रिल्स, डायलॉग आज भी मिडिया में वायरल हो रहे हैं और जब से फिल्म मेकर्स ने फिल्म के टिम के साथ और एक फिल्म अनाउंस कर दि है तो तब से फिल्म कि क्रेज और बढती हि जा रहि मैने देखी मैने सोचा एक बार फिल्म देखना तो बनता है
फिल्म देखी मैंने फिल्म क्या एक जिंदगी देखी,एक एहसास देखा, प्यार के लिए जूनून देखा, तड़प देखी और गीत संगीत ने फिल्म को बेहद खुबसूरत बना दिया
फिल्म जब आई एक साल पहले मैने सोचा बकवास है आजकल कहा एसे गाने और कहा एसी एक्टींग कौन करता है फिल्म के किरदार अब मुझे मेरी गलती का एहसास हुआ कि मैने फिल्म को तब क्यूं नहीं देखा आज लगभग एक साल हुआ है फिल्म को मैने देखा ये मेरी पहली गलती
🎭 फिल्म के किरदार फ्रेश कास्ट (अहान और अनीत)हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा की बिल्कुल नई जोड़ी ने इस लव स्टोरी में एक नई जान फूंक दी। कृष के रूप में अहान का 'एंग्री-यंग मैन' लुक और वाणी के रूप में अनीत का शांत व भावुक अंदाज दोनो कि पहली फिल्म है,दोनो नए है पर फिल्म मे दोनो एसे समा गए कि एक जान बन गए फिल्म कॉलेज के दिनो कि याद दिला गई आजकल मारधाड ,एक्शन,कॉमेडि जैसी फिल्मों के बीच एक संगीतमय कलात्मक गहरे प्यार के तडप और जूनून से बनी लव स्टोरी आज के युवा दर्शकों के दिल जित ले गईं अब जाके अहसास हुआ फिल्म पहले कयू नहिं देखी
मेरी दुसरी गलती
🎬 फिल्म कि कहीनी
कृष कपूर एक प्रतिभाशाली संगीतकार है, जो संगीत उद्योग में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हुए भावनात्मक उथल-पुथल से जूझ रहा है। कुछ बाते है जो उसे अंदर से सता रहा है कृष अपनी समस्याओं को अपने संगीत में ढालता है, उसके जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आता है, जब वह एक पब्लिशिंग हाउस में काम करने वाली अपनेआप मे रहने वाली खुबसूरत वाणी बत्रा से मिलता है। जब कृष को वाणी की पर्सनल कविताएँ मिलती हैं जिसे उसने अपनी नोटबूक मे लिखी है, तो वह न केवल उसकी कलात्मक क्षमता को पहचानता है, वह उसकी लिखी कविता
से प्रेरीरत होता है जैसे-जैसे दोनो अपने संगीत पर काम करते हैं उनकि नजदिकीया बढने लगती है, दोनो मे गहरा प्यार बठने लगता है इसी प्यार की वजह से वाणी अपने अकेलेपण से बाहर आने लगती है वहि कृष वाणी के प्यार से खुश रहने लगता है पर कहानी में एक मोड़ तब आता है, जब वाणी को अर्ली-ऑनसेट अल्जाइमर रोग का पता चलता है, जिससे वह न केवल रोज़मर्रा के कामो को भूलने लगती है, बल्कि कृष के लिए अपने प्यार को भी भूल जाती है। शुरू में, वह अपनी बीमारी को कृष से छिपाने का फैसला करती है, और स्थिति तब और जटिल हो जाती है जब उसका पूर्व-प्रेमी महेश फिर से प्रकट होता है, जो वाणी की हालत का फायदा उठाने की कोशिश करता है। एक दुखद क्षण में, वाणी गलती से कृष को महेश के नाम से पुकारती है, जो कृष पर भावनात्मक आघात को दर्शाता है, जो चुपचाप दर्द सहता है।
इस के बावजूद, कृष वाणी के प्रति प्रतिबद्ध रहता है। वह एक दोस्त के लिए कहानी साझा करता है जिसकी प्रेमिका धीरे-धीरे उससे दूर जा रही है, जो वाणी को "सैयारा" गीत लिखने के लिए प्रेरित करती है, यह मानते हुए कि यह उसकी दोस्त की प्रेमिका को जाने से रोकेगा। जब वाणी अचानक कृष के जीवन से गायब हो जाती है, तो वह उसे ढूंढने के लिए "सैयारा" गीत का सहारा लेता है, और उसके प्रयासों से यह गीत सारी दुनिया मे सूपर हिट हो जाता है।
वेम्बली स्टेडियम में एक अंतरराष्ट्रीय संगीत समारोह की तैयारी करते हुए, कृष को हिमाचल प्रदेश में वाणी का एक वायरल रील मिलता है। वह उसे खोजने के लिए सब कुछ छोड़ देता है और उसे एक आश्रम में पाता है, जहाँ वह उसे पूरी तरह से भूल चुकी होती है। पुरानी यादों के माध्यम से, कृष उसे अपना अतीत याद करने में मदद करता है, और आखिरकार वाणी उसे फिर से पहचान लेती है। दोनो शादी कर लेते हैं भले हि फिल्म कोरीयन ड्रामे पर आधारीत है पर कहानी पूरी तरह अपनी लगती है कहानी के सीन कुछ एसे फिल्माए है कि दिल को छू जाते है कही पर तो आंसू तक निकल आते है
New watch
मेरी तिसरी गलती
🎥सीन और डायलोग्स
फिल्म के तीन सबसे खास सीन
1) डायरी और संगीत की पहली मुलाकात जब कृष को वाणी खोई हुई डायरी मिलती है। वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में अंधेरा करके वाणी की लिखी कविताओं को पढ़ता है और पहली बार गिटार पर उसकी धुन बनाता है। इस सीन में संगीत और शब्दों का मिलन बिना किसी बातचीत के दिल तक पहूच जाता है
2) बीमारी का पता चलने वाला सीन जब वाणी को पता चलता है कि उसे बहुत कम उम्र में 'अल्जाइमर' बीमारी हो गई है और वह धीरे-धीरे सब कुछ भूल जाएगी। वह कृष से दूर भागने की कोशिश करती है और रोते हुए चिल्लाती है कि वह उसका नाम तक भूल जाएगी। इस सीन में दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस ने मेरे दिल को झकझोर कर रख दिया था।
3) क्लाइमेक्स - समुद्र तट का दृश्य फिल्म के अंत में जब वाणी की याददाश्त काफी हद तक जा चुकी होती है, कृष उसके सामने बैठकर वही पहला गाना गाता है जो उसने वाणी की कविता पर बनाया था। गाना सुनते ही वाणी की आंखों में पहचान की एक हल्की सी चमक आती है। यह सीन भारतीय सिनेमा के सबसे भावुक क्लाइमेक्स दृश्यों में गिना जाएगा एसा क्लाइमेक्स पहले कभी नहि देखा
फिल्म के सबसे मशहूर संवाद फिल्म की शायरी और संवाद इतने गहरे हैं कि युवाओं ने इन्हें इंस्टाग्राम रील्स और व्हाट्सएप स्टेटस पर खूब शेयर किया है सच्चे प्यार पर कृष का संवाद:"दिमाग सब कुछ भूल सकता है वाणी... लेकिन यह दिल कभी नहीं भूलता कि उसने किससे धड़कना सीखा था।💖💖💖
बीमारी के दर्द पर वाणी की लिखी एक कविता की लाइन "यादें कांच के टुकड़ों जैसी हो गई हैं... जितनी समेटने की कोशिश करती हूँ, हाथ उतने ही लहूलुहान हो जाते हैं।💖💖💖
रिश्ते की गहराई पर डायलाग "सैयारा आसमान से टूट भी जाए ना, तो भी उसकी चमक जमीन तक पहुँचने में सदियां ले लेती है। हमारा प्यार भी वैसा ही है, कभी खत्म नहीं होगा।💖💖💖
कृष का वाणी को दिलासा देते हुए "अगर तुम खुद को भूल भी जाओगी, तो मैं हर सुबह तुम्हें फिर से तुम्हारी कहानी सुनाऊँगा। मैं हर रोज़ तुमसे दोबारा प्यार करूँगा।"💖💖💖
निष्कर्ष एसे सीन डायलॉग दिलोदिमाग पर छाए रहते है देर तक भूलाए नही भूलते जिस किसीने सच्चा प्यार किया है वह फिल्म देखते हुए रोएगा जरूर काश मुझे पहले पता होता तो मै सबसे पहले यह फिल्म देखता अब इतजार इनकि अगली फिल्म का है
New watch
आपको फिल्म के कोनसे सीन डायलॉग या गीत पसंद है ......!!!! क्या आपने एसी कोई लव स्टोरी हकिकत मे देखी है 💌💌💌



0 Comments